धमतरी जिले में खरीफ से पहले सहकारी समितियों में 24658 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है। अब तक 14860 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को पारदर्शी तरीके से वितरित किया जा चुका है। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने सख्त कदम उठाए हैं। किसान केवल अधिकृत केंद्रों से ही खाद लें।