मऊरानीपुर: झांसी-खजुराहो हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार गायों से टकराई, दो की मौत, कार सवार बाल-बाल बचे
झांसी-खजुराहो हाईवे पर बुखारा के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर मौजूद गायों से टकरा गई। हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत गायों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार सवार झांसी निवासी मानवेंद्र यादव अपनी ससुराल हरपालपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।