घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा की वादियों में कैमरों की चमक: सारणी बना आदिवासी वीडियो एल्बम और फिल्म शूटिंग का नया पसंदीदा डेस्टिनेशन
शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा के सारणी क्षेत्र में एक आदिवासी वीडियो एल्बम की शूटिंग का आकर्षक नजारा देखने को मिला। सतपुड़ा की हरी-भरी वादियां, प्राकृतिक झरने, घने जंगल और मनमोहक पहाड़ियां कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यही वजह है कि अब सारणी क्षेत्र धीरे-धीरे फिल्म और वीडियो एल्बम शूटिंग के लिए एक नई पहचान बना रहा है।