इंदौर: भंवरकुआं में कार चालक के साथ चाकूबाजी करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, युवक, युवतियां के साथ नाबालिक भी है शामिल
Indore, Indore | Aug 18, 2024 इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक कार चालक के साथ गाड़ी टकराने की बात पर हुए विवाद में चाकूबाजी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। जिसमें युवक और युवतियों के साथ ही नाबालिक भी शामिल है। वही इस मामले में आरोपियों के द्वारा चाकूबाजी के साथ ही फरियादी की कार में भी तोड़फोड़ की गई थी। वहीं इस मामले में भंवरकुआं पुलिस लगातार जांच में जुटी है।