पन्ना: भारत तिवारी एनकाउंटर पर पन्ना में फूटा गुस्सा: सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च, उठाई न्यायिक जांच की मांग।
Panna, Panna | Jun 23, 2026 बिहार में हुए भारत तिवारी के कथित एनकाउंटर का मामला अब गरमा गया है। इसके विरोध में आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के पन्ना में सर्व समाज ने गांधी चौक पर विशाल कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने 'एनकाउंटर नहीं, न्याय चाहिए' के नारे लगाते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।