बाबई: माखननगर में कहार मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की गाली-गलौज व मारपीट, केस दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी परवेश पिता शेख ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी अखिलेश और संयम दोनों ने फरियादी से माखननगर में कहार मोहल्ले में रोड किनारे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।