देहरादून: सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं। बता दें कि बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। जिसके तहत विधानसभा सत्र, संसोधित भू कानून समेत शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।