पीपलदा: खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 12 फीट पानी होने से स्टेट हाइवे 70 दूसरे दिन भी बंद यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Sep 13, 2024 खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर आज दूसरे दिन 12 फीट पानी होने से स्टेट हाइवे पर आवागमन बन्द है।जिसके चलते यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोटा से श्योपुर ग्वालियर जाने वाले मार्ग बंद होने से खातोली पुलिया पर वाहनों की लंबी लाइन लगी है। आपको बतादे की पार्वती नदी में नोनेरा एवरा डेम से पानी छोड़े जाने से यह हालात बने है।