पीपलदा: ढिबरी काली सिंध नदी की पुलिया पर आज से आवागमन शुरू रोडवेज बसों के संचालन से यात्रियों को मिली राहत
Pipalda, Kota | Sep 13, 2024 जिले की ढिबरी काली सिंध नदी पुलिया पर आज से आवागमन शुरू हो गया है। आपको बतादे की जिला प्रशासन ने इस पुलिया पर नोनेरा एवरा डेम की टेस्टिंग के चलते 12 सितंबर तक बंद किया था। जिसके चलते खातोली इटावा इलाके के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।वही पुलिया से आवागमन शुरू होने पर कोटा से इटावा के लिए निगम की बसों का संचालन भी शुरू हो गया है।