हनवारा क्षेत्र में होली और रमजान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व के मध्य नजर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के हनवारा रामकोल, विश्वास खानी, कोयला गढ़ी गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।