छतरपुर नगर: इंस्टाग्राम रील्स की दोस्ती बनी परिवार टूटने की वजह, दो बच्चों को छोड़ गई पत्नी; सटई थाना क्षेत्र निवासी पति ने लगाई न्य
सटई थाना के क्षेत्र के निवासी एक मजदूर ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते-बनाते एक युवक के संपर्क में आ गई और बाद में अपने दो छोटे बच्चों तथा पति को छोड़कर चली गई। पति ने गुरुवार की सुबह 11 बजे कहा है कि उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन पत्नी मिलने के बाद भी नहीं लौटी।