नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमालपुर और महोली में खेतों में लगी आग, 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को गेहूं के खेतों में आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। कमालपुर और महोली गांवों में कुल 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा नुकसान टल गया। कमालपुर गांव के किसान ने 4 बजे बताया कि खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। वही महोली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत मे आग लग गई।