मसूदा: रामपाली गांव में मिले दो दृष्टिहीन मोर, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, वन विभाग ने इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
Masuda, Ajmer | Jun 23, 2026 क्षेत्र के रामपाली गांव में दो मोर असहाय अवस्था में मिले।दोनों मोर की आंखों की रोशनी नहीं थी।ग्रामीणो की सतर्कता के बाद सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल गुर्जर ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मोरों को उपचार के लिए अपने संरक्षण में ले लिया।राष्ट्रीय पक्षी की ऐसी स्थिति देखकर ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।