राजगढ़: राजगढ़ में भामाशाह श्रीवर्द्धन मोहता का जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया, स्कूल में वाटर कूलर भेंट किया गया
Rajgarh, Churu | Jul 2, 2026 राजगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रमुख भामाशाह नगरसेठ श्रीवर्द्धन जी मोहता का जन्मदिवस सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया। उनके परिवार द्वारा स्थापित राजकीय मोहता कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सैकड़ों छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में छात्राओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मोहता ग्रुप CEO डॉ पी एस राठौड़ ने सहित गणमान्य जनो ने बधाइयां दी।