सीएम की प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं पर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे रोहतास के जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय पदाधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकांश योजनाओं में कार्य प्रारम्भ होने की जानकारी दी गई।