पिछले तीन दिनों से खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर देखा जा रहा है। सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्तों के काटने से अबतक करीब तीन दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। खासकर बरियारपुर पश्चिमी एवं बाड़ा पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक कायम है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार आवारा कुत्ता के काटने से करीब तीन दर्जन लोग घायल है