इमामगंज: सलैया में डीजे गाड़ी की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, दो घायल, तिलक से लौटते समय हादसा
Imamganj, Gaya | Apr 21, 2026 इमामगंज पुलिस अनुमंडल के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली सलैया नदी के पास सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें टेंपू सवार 26 वर्षीय संदीप भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू भारती और नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग तिलक समारोह