बांधवगढ़: उमरिया जिले में गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 4052 किसानों से 12 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा गया
उमरिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 4052 किसानों से 12064 दशमलव 8 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।जिले में कुल 35 गेहूं उपार्जन केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 34 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वर्तमान में 33 गेहूं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी कार्य चालु