आज मंगलवार को दोपहर 2 30 बजे के करीब दुमका के हिजला रोड स्थित वृद्धाश्रम में रोटी बैंक दुमका द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुलाल लगाकर होली मनाई गई तथा पूरी, पुआ, छोला, सब्जी और मिठाइयों का वितरण किया गया। संयोजक जतिन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में खुशियों का रंग भरना था।