धारी: भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ग्रामसभा गहना, पंगराड़ी, अनूठी, बदौठी क्षेत्र में पहुंचे, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भीमताल विधानसभा के ग्रामसभा गहना, पंगराड़ी, अनूठी, बदौठी क्षेत्र में पहुंचें इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। आपको बता दें सोमवार को करीब चार बजे विधायक राम सिंह कैड़ा यहां पहुंचें यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें सड़क शिक्षा और अन्य समस्याओं से अवगत कराया