मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक हुए घायल
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलो को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सोनभद्र जनपद के करारी गांव निवासी दो युवक गुरुवार को राजगढ़ क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए हुए थे। वापस जाते समय ट्रक की टक्कर होने के बाद घायल हो गए।