धार: नालछा के सीएम राइज स्कूल के पास कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव
Dhar, Dhar | Mar 26, 2025 नालछा के सीएम राइज स्कूल के पास एक नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली। आपको बता दे की बुधवार दोपहर 2:00 धार जिले के नालछा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीएम राइज स्कूल के पास एक नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला। स्थानीय लोग दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।