नगर निगम ने वसूली अभियान में तेजी लाते हुए आज जनमंच परिसर स्थित अपनी ही छह दुकाने शुक्रवार शाम 5:00 बजे सील कर दी। निगम के छह किरायेदारों पर 37 लाख 12 हजार 362 रुपये बकाया था। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निगम द्वारा जनमंच परिसर में प्रभुजी की रसोई वाले कैंपस में स्थित छह किरायेदारों की ओर बकाया है।