हैदरगढ़: असंद्रा में दो घरों में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर की जांच, आर्थिक मदद का आश्वासन दिया
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के असंद्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दो छप्परनुमा घरों में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। असंद्रा गांव निवासी गुड्डू रावत के छप्परनुमा घर में आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।