मेराल: मेराल प्रखण्ड मुख्यालय में मुहर्रम जुलूस में मां शायर देवी धाम संचालन समिति ने पेश की आपसी सौहार्द की मिसाल
गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम संचालन समिति द्वारा मुहर्रम के जुलूस के दौरान स्वागत पंडाल लगाकर अकीदतमंदों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल जल और अन्य जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद