जगदीशपुर: कचहरी चौक के समीप बुधवार को दो ई रिक्शा की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
कचहरी चौक के समीप दो ई रिक्शा की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए घटना के बाद मौके पर अफ़रा तफ़री मच गई प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार तिलकामांझी की तरफ से आ रहे एक ई रिक्शा का अचानक ब्रेक फेल हो गया जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे दूसरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी