बहराइच: बहराइच जिले में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 656 वाहनों का चालान, 8 लाख 48 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला
बहराइच जिले मे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले 656 वाहनों का चालान किया गया और कुल ₹8,48,700 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।यातायात पुलिस ने अभियान के तहत 3 वाहनों को सीज किया।