बरौली: सलोना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
बरौली थाना क्षेत्र के सलोना गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया। बरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपित युवक देसी कट्टा लेकर लोगो को डराने का कार्य कर रहा था।