बरेली: प्रेम विवाह के बाद माता-पिता से मिली बेरुखी, आर्थिक तंगी से परेशान प्रेमनगर क्षेत्र के युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ
प्रेम विवाह के बाद माता-पिता से मिली बेरुखी, आर्थिक तंगी से परेशान प्रेमनगर क्षेत्र निवासी युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अनुभव ने बताया कि वह शाहजहांपुर का रहने वाला है और बरेली में रहने वाली कीर्ति से प्रेम विवाह के बाद वह बरेली में ही किराए के मकान पर रहने लगा। बेटे की बीमारी को माता-पिता से पैसे मांगे तो नहीं दिए गए।