बूंदी: बूंदी में बजरी भरे ट्रैक्टर से कुचलने से युवक की हुई मौत
Bundi, Bundi | Jun 18, 2025 सदर थाना क्षेत्र के बूंदी टनल के पास बुधवार सुबह एक युवक की कुचलने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि युवक को बजरी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला है। हालांकि पुलिस इस मामले में टनल के दोनों ओर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने की बात कर रही है।सदर थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह टनल के बाहर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाए।