बगोदर: बगोदर ट्रामा सेंटर परिसर में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन
आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मीयों ने बकाया मानदेय भुगतान समेत सात सुत्री मांगो को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये।जिसके कारण स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो गया।वही बगोदर ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट पर सोमवार की शाम पांच बजे तक बैनर लगा कर स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगो के लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा।