ऊंचाहार: महेशगंज खोजनपुर गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के महेशगंज खोजनपुर गाँव में बुधवार से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कथा ब्यास आलोक मिश्रा द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का वर्णन किया जायेगा ।कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो, एनटीपीसी गेट नम्बर से होते हुए कस्बे की मुख्य क्रासिंग से होकर कथा स्थल पर इसका समापन हुआ।बड़ी संख्या महिलाओं ने भागीदारी की।