बोलबा: बोलबा में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता हेतु स्कूली बच्चों के साथ पंचायत के मुखिया ने निकाला प्रभात फेरी
Bolba, Simdega | Jun 15, 2026 बोलबा में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता हेतु सोमवार को 11:00 बजे स्कूली बच्चों के साथ पंचायत के मुखिया ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों को मादक पदार्थों के उपयोग पर पूरी तरह से परहेज करते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नारेबाजी की। इस मौके पर स्कूली शिक्षक बीआरसी सहित कई लोग उपस्थित रहे।