चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चुराया। जमालपुर थाना क्षेत्र के में चोरी कि घटनाएं होने से भय का माहौल है। क्षेत्र के धारा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने विद्यालय के किचन में रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा, चार भगौना सहित अन्य सामान चुरा ले गए।