गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF टीम ने हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस से ₹2640 की लावारिस विदेशी शराब जब्त की
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस अवस्था में रखे हुए 12 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कोच के शौचालय के समीप प्लास्टिक में लपेटकर छिपाकर रखे गए विदेशी शराब को जब्त किया है।