कटकमदाग: कटकमदाग में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न, थाना प्रभारी ने फहराया तिरंगा
77वां गणतंत्र दिवस समारोह कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह का आयोजन कटकमदाग थाना परिसर एवं अंचल सह प्रखंड मुख्यालय में किया गया, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने थाना परिसर सोमवार को नौ बज कर तीस मिनट पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।