मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में गो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन गो तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे राजगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि सेमरी जंगल में कुछ गो तस्कर जानवरों को लाद कर ले जाने वाले हैं जिसमें अदलहाट व थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा सेमरी जंगल में गो तस्करों को घेरा गया। इस दौरान गो तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई जवाबी कार्रवाई में तीन गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक गो तस्कर सलीम कुरैशी के पैर में लगी गोली।