गोमिया: आईईएल थाना का जनजागरण: नशे की लत पर मॉक ड्रिल से वार, ग्रामीणों ने दिया साथ
Gumia, Bokaro | Jun 24, 2026 गोमिया में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए बुधवार को आईईएल थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मून लाईट चौक पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि नुक्कड़ नाटक के जरिए शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों से होने वाले सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक नुकसान को दर्शाया गया।