हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कानपुर के निजी अस्पताल में सुबह तोड़ा दम
गत मंगलवार की देर शाम भभौरा मार्ग में सड़क हादसे में घायल युवक की शुक्रवार को सुबह कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाकर सहयोग करता था। गत मंगलवार को भभौरा निवासी निखिल सिंह गांव निवासी हर्षित सिंह 24 वर्ष के साथ कस्बे में बाजार करने बाइक से आया था।