शुक्रवार को चौरई नगर में पशु चिकित्सक की लापरवाही के कारण इलाज न मिलने से एक गाय की इलाज के अभाव में मौत हो गई। ऐसा आरोप वार्ड नंबर 13 में रहने वाले किसान बशीर खान ने लगाया उन्होंने बताया कि उनकी गाय अचानक बीमार हो गई थी जिसके चलते वह है पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर आरके सिंह के पास गए लेकिन डॉक्टर आर के सिंह ने उनकी गाय का उपचार नहीं किया