आबापुरा: खोड़ी पीपली में दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर, चार लोग घायल; एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आंबापुरा थाना क्षेत्र के खोड़ी पीपली गांव में दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। परिजनों ने बताया कि एक बाइक पर उपला घंटाला निवासी गौतम और दितु सवार थे,जबकि दूसरी बाइक पर खोड़ी पीपली के स्थानीय निवासी दिनेश और कोशिक सवार थे। खोड़ी पीपली गांव के पास दोनों बाइक की गति तेज होने के कारण उनकी आपस में सीधी टक्कर हो गई।