कटनी ग्रामीण: तेज हवाओं से गिरे बिजली के खंभे, रीठी में बिजली आपूर्ति ठप, सुधार कार्य जारी
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस दौरान कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में घरेलू बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा इतनी प्रबल थी कि बिजली के खंभे तक नहीं टिक पाए