धनवार: पिंटू यादव ने प्रदेश छोड़कर गांव में शुरू किया स्वरोजगार, बने मिसाल
धनवार प्रखंड अंतर्गत पचरुखी पंचायत के दरवेडीह गांव निवासी समाजसेवी पिंटू कुमार यादव ने गांव में घरेलू राशन एवं किराना दुकान की शुरुआत की। दुकान के उद्घाटन अवसर पर झारखंड एकता समाज हैदराबाद के केंद्रीय अध्यक्ष जीत यादव, समाजसेवी सह पत्रकार सूरज कुमार यादव सहित कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग पहुंचे और पिंटू यादव का उत्साहवर्धन किया।