नकटी के लोगों की अब टेंट में गुजर रही जिंदगी,बच्चों की पढ़ाई ठप, खुले आसमान के नीचे जीवन
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए 29 जून को प्रशासन द्वारा करीब 80 मकानों को हटाए जाने के बाद विस्थापित परिवारों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों का आवंटन किया, लेकिन कई परिवारों का कहना है कि छोटे फ्लैट बड़े परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
विस्थापितों के अनुसार अधिकांश परिवारों को तीसरी मंजिल पर आवास मिले हैं, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने मवेशियों के लिए भी व्यवस्था नहीं होने की बात कही है। इन समस्याओं के चलते कई लोग दोबारा नकटी गांव लौट आए हैं और टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं।
वर्तमान में प्रभावित परिवार सामूहिक रूप से टेंट में जीवन बिता रहे हैं। महि�