बरेली: बरेली में आंधी का कहर, पेड़-पोल धराशायी, शहर अंधेरे में डूबा, कई जगह भारी नुकसान
बरेली में आए तेज आंधी-तूफान ने बरेली शहर की रफ्तार थाम दी। कुछ ही मिनटों की आंधी ने पूरे शहर में तबाही का मंजर पैदा कर दिया। सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा, जहां जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पीलीभीत रोड पर कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं कई मैरिज लॉन के बाहर लगाए