आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला मोहल्ले में पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
Arrah, Bhojpur | Jan 26, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला मोहल्ले में गुरुवार के शाम पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद ससुराल वालों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के हाथी टोला गांव निवासी दूधनाथ महतो का 25 वर्षीय पुत्र कुणाल महतो है।