आरा: बगही टोला में शौच करने के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Jan 25, 2024 बगही टोला में शौच करने के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही टोला गांव निवासी शिव बचन चौधरी उर्फ हितऊ के रूप में हुई है। गांव में ही बनास नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। चरपोखरी थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है।