कोडरमा: टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में टी.बी. मुक्त भारत अभियान एवं यक्ष्मा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्वेच्छा से "निक्षय मित्र" बनकर अधिक से अधिक टी.बी. मरीजों को गोद लें।