इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी कारोबारी निशांत जोशी (50) सोमवार दोपहर से लापता हैं। उनकी कार महेश्वर के मण्डलेश्वर थाना क्षेत्र में कसरावद रोड स्थित नर्मदा पुल पर मंगलवार को लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।