ललितपुर: ललितपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. अम्बेडकर जी के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डॉ. अम्बेडकर जी ने समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।